Kurukshetra/Babain News: सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में ‘नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान’ का शुभारंभ हुआ।
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान’ के तहत पहला कार्यक्रम लाडवा हल्के के गांव संघौर में आयोजित किया गया। नवीन जिन्दल फाउंडेशन और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं और डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी दी गई।
कुरुक्षेत्र/बाबैन: सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान’ के तहत पहला कार्यक्रम लाडवा हल्के के गांव संघौर में आयोजित किया गया। नवीन जिन्दल फाउंडेशन और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं और डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी दी गई।

गांव की जनरल चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से उनकी रुचि, पारंपरिक हुनर और स्वरोजगार की संभावनाओं पर बातचीत की गई। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गांव की महिला ऊषा देवी को मेंटर के रूप में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने काम और अनुभवों के बारे में महिलाओं से बातचीत की, जिससे अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम में सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल से लेकर बाजार तक जोड़ना है। इसके तहत महिलाओं को आधुनिक तकनीक, उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, डिजिटल साक्षरता और डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी देकर उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी जरूरत और सुझावों के आधार पर आगे के कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।
अभियान के कोऑर्डिनेटर भूषण मंगला ने कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के काम में किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे अपनी समस्या साझा करें, ताकि उसका समाधान करवाने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि महिलाएं मजबूत और आत्मनिर्भर होंगी तो देश के विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के अभिषेक सहगल ने महिलाओं को संस्थान में चल रहे विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं और अपने बच्चों को संस्थान में प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी लेने के लिए जरूर लेकर आएं। उन्होंने बताया कि भविष्य में महिलाओं के लिए कई शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल ने अपने लाडवा दौरे के दौरान ‘नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान’ का शुभारंभ किया था। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार मंगल, उद्योग विभाग एमएसएमई से विकास कश्यप, एनआरएलएम कुरुक्षेत्र से विपिन कुमार, सीडीपीओ बाबैन निर्मला, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रवीना, महिला विकास निगम कुरुक्षेत्र से सुनील कुमार, आरएसईटी पीएनबी कुरुक्षेत्र से राजेश कुमार, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर भूषण मंगला, अजैब सिंह, लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार, सोनी कुमार, राजकुमार बेदी सहित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

About The Author
संबंधित समाचार



