Palwal/Hodal News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल

Desh Rojana
On

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया । प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल शहर और आसपास के क्षेत्रों में इसका खुलेआम किया जा रहा है। चाइनीज मांझे की चपेट मे आने के बाद घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

होडल। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया । प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल शहर और आसपास के क्षेत्रों में इसका खुलेआम किया जा रहा है। चाइनीज मांझे की चपेट मे आने के बाद घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के नगर कस्वा निवासी गौसेवक कान्हा मोटरसाइकिल पर सवार होकर बल्लभगढ से अपने घर लौट रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी मोड के निकट पहुंचा तो चाईनीज मांझे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे की चपेट में आने के बाद उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया।

chinese
चाईनीज मांझे की चपेट में आने से घायल उपचाराधीन युवक

 

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शहर और गांवों में पतंगबाजी का दौर चल रहा है। बच्चे और युवा पतंग उड़ाने के लिए बड़ी संख्या में मांझे की खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा भी चोरी छिपे बाजार में बेचा जा रहा है। उक्त मांझा सामान्य मांझे की तुलना में अधिक मजबूत और धारदार होने के कारण यह राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। सडक़ों पर चलते समय अचानक मांझा सामने आ जाने से कई लोग घायल हो चुके हैं। कुछ मामलों में गर्दन, हाथ और चेहरे पर कट लगने की शिकायतें भी सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन चालकों को यह मांझा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।

बताया जाता है कि पतंग उड़ाने वाले कई लोग सडक़ों, मकानों की छतों और बिजली के तारों के आसपास इस मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे ना केवल आम लोगों की जान को खतरा बना रहता है, बल्कि बिजली व्यवस्था और पक्षियों के लिए भी गंभीर समस्या पैदा हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा चाईनीज मांझे पर पूरी तरह से पाबबंदी लगाई हुई है,लेकिन उसके बावजूद शहर में इस मांझे का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने के अलावा बाजारों में नियमित जांच और प्रतिबंधित मांझा बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad