Palwal/Hathin News: राशन डिपो पर बचा सरसों तेल 31 तक मिलेगा

Desh Rojana
On

जिले के राशन डिपो पर पहले से पड़ा सरसों का तेल अब पात्र उपभोक्ताओं को 31 अगस्त तक मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस बारे में डिपो संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। तेल का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।

हथीन। जिले के राशन डिपो पर पहले से पड़ा सरसों का तेल अब पात्र उपभोक्ताओं को 31 अगस्त तक मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस बारे में डिपो संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। तेल का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
​विभागीय आदेश के बाद डिपो संचालकों ने सरसों के तेल के उपलब्ध स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। जिन डिपो पर तेल बचा हुआ है वहां पात्र परिवारों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तेल दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को तेल लेने के लिए संबंधित डिपो पर पहुंचना होगा।
 
oil depot
 
​इस बार खास बात यह है कि जिले के डिपो संचालकों के पास सरसों के तेल की नई खेप नहीं पहुंची है। ऐसे में विभाग ने पुराने स्टॉक को ही वितरित करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से सरसों के तेल का इंतजार कर रहे पात्र उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
​डिपो संचालकों के अनुसार उनके पास उपलब्ध तेल की मात्रा अलग-अलग है। कुछ डिपो पर स्टॉक सीमित है। ऐसे में सभी पात्र उपभोक्ताओं को तेल मिल पाएगा या नहीं इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। इस बार सरसों के तेल की नई आपूर्ति नहीं आने से वितरण व्यवस्था के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
​ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि  सरकार की ओर से सरसों के तेल के वितरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तेल का वितरण सिर्फ उन डिपो पर होगा जिसके पास पहले से स्टॉक पड़ा है। तेल का वितरण 31 अगस्त तक ही होगा।
 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad