Gurugram News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज, 15 सितंबर तक ले सकेंगे हिस्सा
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
गुरुग्राम: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। MyGov के सहयोग से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 15 सितंबर 2026 तक चलेगी।

डीसी उत्तम सिंह ने गुरुग्राम के युवाओं, स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के विभाजन से जुड़े इतिहास, संघर्ष और त्याग से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक नि:शुल्क भाग ले सकते हैं। सफलतापूर्वक क्विज में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को MyGov की ओर से डिजिटल ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा। डीसी ने शिक्षण संस्थानों से भी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी देकर उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



