Faridabad News : योगिराज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर योग चिकित्सा शिविर एवं बुजुर्गों का सम्मान

Desh Rojana
On

योगिराज भगवान श्रीकृष्णचंद्र के जन्मोत्सव के अवसर पर पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में सेक्टर-16 स्थित जेड पार्क में योग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

फरीदाबाद। योगिराज भगवान श्रीकृष्णचंद्र के जन्मोत्सव के अवसर पर पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में सेक्टर-16 स्थित जेड पार्क में योग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन के प्रति समाज की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। b

शिविर में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने उपस्थित नागरिकों को योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, सरल योगासन एवं ध्यान साधना का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग को नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने योगिराज श्रीकृष्ण के जीवन को ज्ञान, भक्ति एवं कर्मयोग का अद्भुत संगम बताते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। योग सत्र के समापन अवसर पर फीवा के कार्यवाहक महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल, राजकुमार जिंदल, रविंदर मंगला (वरिष्ठ उपप्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-16), पार्षद कुलदीप साहनी तथा अंकुर सिंह (भारत स्वाभिमान) ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिह्न, फूलमाला एवं सम्मान पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक अधिकारी टी.डी. जटवानी सहित वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं योग प्रशिक्षण में भाई रिंकू मल्होत्रा, अनिल कपूर, गोरखनाथ, नारायण सिंह, रविंदर एवं नीरज मंगला ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। वहीं फीवा की ओर से रमेश चौधरी, सुरेश मदान, कृष्ण गोपाल मदान, अंकित मलिक, अनिल जटवानी, राकेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता एवं कृष्ण दुआ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि 5 सितंबर, शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के 21 गुरुजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात 6 सितंबर, रविवार को कार्यक्रम के समापन अवसर पर एक घंटे के सामूहिक योग अभ्यास के बाद 21 कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। फीवा द्वारा क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे समापन दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित उपस्थित होकर हवन यज्ञ में भाग लें। हवन यज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों को खीर प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad