Rewari News: नवनियुक्त एएसपी दीपिका अग्रवाल,आईपीएस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Desh Rojana
On

जिले में पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दीपिका अग्रवाल (आईपीएस) ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाड़ी की सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कार्यों में पारदर्शिता तथा तेजी लाने के निर्देश दिए।

रेवाड़ी: जिले में पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दीपिका अग्रवाल (आईपीएस) ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाड़ी की सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कार्यों में पारदर्शिता तथा तेजी लाने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण के दौरान एएसपी दीपिका अग्रवाल ने एसपी कार्यालय स्थित लेखा शाखा, शिकायत शाखा, सुरक्षा शाखा, रीडर शाखा, पासपोर्ट शाखा और आईटी सेल सहित अन्य सभी विभागीय शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक शाखा में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा निपटाए जा रहे दैनिक कार्यों की जानकारी ली। 

WhatsApp Image 2026-09-05 at 10.52.59 AM
कार्यालय निरिक्षण करती एएसपी दीपिका अग्रवाल।


एएसपी ने मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया : 
लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण:  शिकायत शाखा और अन्य अनुभागों में लंबित फाइलों और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए ताकि आम जनता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। पारदर्शिता और अनुशासन: कार्यालय में अनुशासन, रिकॉर्ड का रखरखाव और कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखे।

जनसेवा प्राथमिकता: पुलिस कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार किया जाए। डिजिटल और आधुनिक कार्यशैली: फाइलों और रिकॉर्ड के सुगम प्रबंधन के लिए आईटी और डिजिटल तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों को सुगम व पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh/Mewat News: क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना और मुस्लिम पत्रकार होना गुनाह है? आफताब अहमद
Nuh/Mewat News: मेवात के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की जरूरत, 544 JBT पदों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई मांग
Mewat/Firozpur Jhirka News: हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत
Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर भड़की आग, चार साल में चौथी घटना, एचएसवीपी लपरवाह?