Rewari News: 2023 बैच की आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने रेवाड़ी में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नया पदभार संभाला

Desh Rojana
On

शुक्रवार को वर्ष 2023 बैच की आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने जिला रेवाड़ी में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर विधिवत अपना पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की, जिन्होंने इस महिला अधिकारी को अपनी ओर से यह पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उनसे विभाग ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के प्रति सेवा भाव से अपना कर्तव्य निभाने का आग्रह किया।

रेवाड़ी: शुक्रवार को वर्ष 2023 बैच की आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने जिला रेवाड़ी में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर विधिवत अपना पदभार संभाल लिया। 

WhatsApp Image 2026-09-05 at 10.56.12 AM (1)
आईपीएस दीपिका अग्रवाल।

 

इससे पूर्व नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की, जिन्होंने इस महिला अधिकारी को अपनी ओर से यह पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उनसे विभाग ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के प्रति सेवा भाव से अपना कर्तव्य निभाने का आग्रह किया। इस मुलाकात के दौरान एसपी रेवाड़ी ने आईपीएस दीपिका को इस जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और भौगोलिक स्थिति से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए विभागीय कार्य से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

कौन हैं आईपीएस दीपिका अग्रवाल: आईपीएस दीपिका अग्रवाल मूल रूप से सिक्किम राज्य के गंगटोक की रहने वाली हैं। उनके पिता ब्रह्मानंद अग्रवाल और माता ममता अग्रवाल हैं। दीपिका ने अपनी 10 वीं तक की पढ़ाई ताशी नामग्याल अकादमी (गंगटोक) से की और तत्पश्चात मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल (अजमेर) से उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। 

उच्च शिक्षा एवं कॉर्पोरेट अनुभव :  उन्होंने देश के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद से फाइनेंस में पोस्ट - ग्रेजुएशन एमबीए पूर्ण किया। सिविल सेवा में आने से पहले दीपिका ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में भी कार्य किया। बतौर आईपीएस दीपिका ने दिसम्बर 2025 से मई 2026 तक जिला करनाल में अपना अनिवार्य जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण किया। 

प्राथमिकताएं एवं कार्ययोजना : यह पदभार संभालने के बाद एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर और राजमार्गों पर सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाकर काम किया जाएगा, ताकि आमजन को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिले। पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उनके संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आईपीएस दीपिका अग्रवाल के विज़न, पेशेवर अनुभव और कुशल नेतृत्व से जिला रेवाड़ी पुलिस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh/Mewat News: क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना और मुस्लिम पत्रकार होना गुनाह है? आफताब अहमद
Nuh/Mewat News: मेवात के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की जरूरत, 544 JBT पदों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई मांग
Mewat/Firozpur Jhirka News: हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत
Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर भड़की आग, चार साल में चौथी घटना, एचएसवीपी लपरवाह?