Gurugram News: गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर बढ़ते कूड़े से बिगड़ी स्थिति
30 अगस्त तक बढ़ाया आंदोलन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं होने पर हड़ताल को 30 अगस्त तक जारी रखने का ऐलान किया है।

हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि 13 मई को सरकार के साथ हुई सहमति के बावजूद मांगों को लागू करने के लिए औपचारिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। कर्मचारी 1,175 फायरमैन और करीब 13,000 अनुबंधित नगरपालिका कर्मचारियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और अन्य लंबित मांगों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अगस्त तक सरकार ने उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है। उनका आरोप है कि लंबे समय से अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को कम वेतन और असुरक्षित परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।
मानेसर नगर निगम के गेट पर भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी रूप से समाधान नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरना दे रहें सफाई कर्मचारी, अनुबंधित नगर निगम कर्मचारियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और अन्य लंबित मांगों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



