Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर भड़की आग, चार साल में चौथी घटना, एचएसवीपी लपरवाह?

लंबे समय से बंद परिसर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Desh Rojana
On

सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स (KOD) के बंद पड़े परिसर में शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल परिसर में कूलिंग ऑपरेशन जारी है। पिछले करीब चार वर्षों में इस परिसर में आग लगने की यह चौथी घटना बताई जा रही है।

गुरुग्राम: सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स (KOD) के बंद पड़े परिसर में शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल परिसर में कूलिंग ऑपरेशन जारी है। पिछले करीब चार वर्षों में इस परिसर में आग लगने की यह चौथी घटना बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-09-05 at 12.19.50 PM

आग लगने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हलचल बढ़ गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने के लिए कार्रवाई शुरू की। हालांकि, आग किस वजह से लगी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। विभाग की ओर से परिसर की जांच की जा रही है।

 लंबे समय से बंद है परिसर, कोई विकास क्यों नहीं हो रहा है?: किंगडम ऑफ ड्रीम्स को वर्ष 2022 में बंद कर दिया गया था। बकाया राशि को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की कार्रवाई के बाद परिसर को सील कर दिया गया था। इसके बाद से यह जगह लंबे समय से उपयोग में नहीं है।

बंद परिसर में बार-बार आग लगने की घटनाओं ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले मार्च 2025 में भी यहां आग लगी थी, जिसमें परिसर के एक हिस्से को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी। इसके बाद भी आग की एक अन्य घटना सामने आई थी।

आग के कारणों की जांच: शुक्रवार को हुई घटना के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद कूलिंग का काम किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बंद और सील परिसर में आग लगने की परिस्थितियां क्या रहीं तथा वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।

जिस तरह पिछले कई सालों में 2 बार आग की घटना हमें केओडी में सुनने को मिली, क्या उसी तरह आगे आने वाले सालों में भी संभावना है? ये तो एचएसवीपी की अधिकारी जिम्मेदारी लेकर ही बता सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh/Mewat News: क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना और मुस्लिम पत्रकार होना गुनाह है? आफताब अहमद
Nuh/Mewat News: मेवात के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की जरूरत, 544 JBT पदों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई मांग
Mewat/Firozpur Jhirka News: हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत
Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर भड़की आग, चार साल में चौथी घटना, एचएसवीपी लपरवाह?