Palwal News: पलवल में नशा मुक्त भारत अभियान को गति, उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर का जनभागीदारी का आह्वान

मानस पोर्टल व टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना देने की अपील की, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लेने का दिया संदेश

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलेवासियों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पलवल: उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलेवासियों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज, परिवार तथा विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

68b0314ea09b1125643

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नशा करने अथवा नशे की बिक्री से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तुरंत मानस पोर्टल या टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर इसकी जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सतर्कता और सक्रिय सहयोग से ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम न केवल अपने परिवार, समुदाय और मित्रों को नशे से दूर रखने का प्रयास करेंगे, बल्कि स्वयं भी नशा मुक्त जीवनशैली अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत व्यक्ति के अंतर्मन से होती है। युवाओं से विशेष अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वे अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं ग्राम पंचायतों से मानस पोर्टल और टोल फ्री नंबर 90508-91508 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस पहल से जुड़ सकें। जागरूकता रैलियों, शपथ कार्यक्रमों एवं जनसंवाद के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त हरियाणा का निर्माण संभव है

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad