Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता

विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

Desh Rojana
On

होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

होडल:  होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

WhatsApp Image 2026-09-05 at 12.20.40 PM (3)

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि: शोक व्यक्त करने वालों में हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सत्येंद्र कुमार, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, जिला अटॉर्नी हरियाणा भवन भावना संदीप लांबा, जिला अटॉर्नी पलवल विकास शर्मा, अमरनाथ नूंह, एडीसी कृष्ण कुमार, सहित विभिन्न विभागों के डीए एवं एडीए स्टाफ के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से संतराम, राकेश त्यागी, आरएसएस फरीदाबाद-पलवल, मेवात एवं गुरुग्राम से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-09-05 at 12.20.40 PM (1)

ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग: भाजपा जिला अध्यक्ष नूंह सुरेंद्र, महेंद्र भड़ाना, कच्चा तालाब होडल के पूर्व पार्षद रूपेंद्र सहित गांव सीहा, सौंधहद, रामगढ़, डकोरा आदि गांवों के पंच-सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों ने भी विधायक के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2026-09-05 at 12.20.41 PM (1)
इस अवसर पर विश्व कुमार उर्फ भालू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh/Mewat News: क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना और मुस्लिम पत्रकार होना गुनाह है? आफताब अहमद
Nuh/Mewat News: मेवात के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की जरूरत, 544 JBT पदों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई मांग
Mewat/Firozpur Jhirka News: हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत
Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर भड़की आग, चार साल में चौथी घटना, एचएसवीपी लपरवाह?