Palwal News: मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत प्रधान की गई 1.25 लाख रुपए की सहायता
मार्केट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल ने विपिन को सौंपा आर्थिक सहायता का चेक
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत गांव मुस्तफाबाद निवासी विपिन पुत्र सुंदर को 1 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
पलवल: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत गांव मुस्तफाबाद निवासी विपिन पुत्र सुंदर को 1 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मार्केट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल ने लाभार्थी विपिन को सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सरकार की यह योजना पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत और आर्थिक संबल का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसान और खेतिहर मजदूर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं तथा सरकार उनके हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने पात्र किसानों एवं खेतिहर मजदूरों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



