Palwal/Hathin News: हथीन क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण विकास कार्यों एक सौ करोड़ रुपए से अधिक बजट व्यय होगा

Desh Rojana
On

  स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान  हथीन विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण विकास कार्यों पर एक सौ करोड़ रुपए से अधिक धनराशि व्यय की जाएगी। 

हथीन: स्थानीय विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान  हथीन विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण विकास कार्यों पर एक सौ करोड़ रुपए से अधिक धनराशि व्यय की जाएगी। विधायक रविवार को जन संवाद कार्यक्रम में आम आदमी की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए इस्टीमेट तैयार कराए जा रहे हैं। शीघ्र ही बजट आवंटन भी करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इलाके में रोजगार के अवसर बढाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में पूंजीनिवेश को बढ़ावा देने की योजना बना ली गई है।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 11.34.36 AM (1)

स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने वालों को टैक्स में छूट दी जाएगी। इसके अलावा वित्तीय एजेंसियों के माध्यम से भी मदद दी जाएगी। एकल खिड़की सेवाओं के माध्यम से उद्योग लगाना आसान किया जाएगा। हजारों लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलेंगें। उन्होंने बताया कि हथीन क्षेत्र से गुजर रहे  दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे एवं कुंडली मानेसर एक्सप्रेस के दोनों तरफ आने वाले समय  में बीस हजार करोड़ रुपए का पूंजीनिवेश होगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढेंगें। उन्होंने बताया कि सभी नहरों की पटरियों पर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी। आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा।

उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया गया है कि हथीन शहर में उच्च शिक्षा के पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का राजकीय महिला कॉलेज स्थापित किया जाए। इसके अलावा कोट में बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हो। मुख्यमंत्री सैनी नवम्बर माह में होने वाले हथीन दौरे में शिलान्यास करेंगें। उन्होंने बताया कि 40 करोड़ रुपए के बजट से बन रहे उटावड पॉवर हॉउस के निर्माण पर उनकी नजर है। दिन प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। नवम्बर माह तक पॉवर हॉउस का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इलाके में  बन रहे मानपुर महिला कॉलेज के भवन निर्माण के लिए बजट आवंटित हो चुका है। शीघ्र ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad