Kurukshetra News: सांसद नवीन जिन्दल द्वारा गोताखोर परगट सिंह को दिया जाएगा सम्मान और सहयोग: धर्मवीर सिंह

Desh Rojana
On

देश के कई राज्यों में डूबते लोगों और डूबे लोगों के शवों को निकालने की सेवा करने वाले गोताखोर परगट सिंह मंगलवार को कुरुक्षेत्र स्थित जिन्दल हाउस पहुंचे। इस अवसर पर उनको सांसद नवीन जिन्दल की ओर से राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सम्मानित भी किया गया। 

कुरुक्षेत्र:  देश के कई राज्यों में डूबते लोगों और डूबे लोगों के शवों को निकालने की सेवा करने वाले गोताखोर परगट सिंह मंगलवार को कुरुक्षेत्र स्थित जिन्दल हाउस पहुंचे। इस अवसर पर उनको सांसद नवीन जिन्दल की ओर से राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सांसद नवीन जिन्दल ने भाखड़ा नहर पर परगट सिंह से मुलाकात कर उनके सेवा कार्यों की जानकारी ली थी और उनकी जरूरतों को पूरा करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 4.06.19 PM

इसी क्रम में परगट सिंह ने जिन्दल हाउस पहुंचकर अपनी सेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद ने उनके सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण को गंभीरता से समझा है। उन्होंने बताया कि मेरे सेवा भाव को देखते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने मेरे सहयोग के लिए आगे आने का मन बनाया है। उनका यह सहयोग मुझे समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ जारी रखने की प्रेरणा देगा।

सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार परगट सिंह की सेवा गतिविधियों और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी संसाधनों की सूची तैयार की गई है। सांसद नवीन जिन्दल परगट सिंह की सहायता के लिए आगे आए हैं, ताकि वे और अधिक मन लगाकर समाजसेवा के कार्यों को जारी रख सकें।

उन्होंने कहा कि परगट सिंह जिस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं, वह सेवा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायी उदाहरण है। ऐसे सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करना सांसद नवीन जिन्दल अपना कर्तव्य मानते हैं। इस अवसर पर भूषण मंगला, बलविंद्र सिंह, डॉ. राज कुमार, सुभाष बारना, हरफूल कसेरला और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad