Palwal/Hodal News: राशन कार्ड बनवाने के लिए सरपंच के पास पहुँची महिला, सरपंच ने बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज
उपमंडल के गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वह गांव के सरपंच के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए पहुंची तो सरपंच राशन कार्ड बनवाने के झांसे में लेकर उक्त महिला को पलवल स्थित अपने किसी दोस्त के किराए के मकान पर ले गया और उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया और नशे की अवस्था में उसके साथ बलात्कार कर उसके अश्लील वीडियों बना लिए।
होडल। उपमंडल के गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वह गांव के सरपंच के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए पहुंची तो सरपंच राशन कार्ड बनवाने के झांसे में लेकर उक्त महिला को पलवल स्थित अपने किसी दोस्त के किराए के मकान पर ले गया और उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया और नशे की अवस्था में उसके साथ बलात्कार कर उसके अश्लील वीडियों बना लिए जिसके सरपंच बार बार उसे ब्लैकमेल कर तीन साल से प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि सरपंच ने पुराने वीडियो को डिलीट करने के झांसे में लेकर उसके साथ होडल के एक होटल में भी बलात्कार किया। थाना होडल के अंतर्गत राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। होडल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में वह अपना राशन कार्ड ठीक कराने के लिए गांव के सरपंच के पास गई थी। पीड़िता का आरोप है कि राशन कार्ड ठीक करवाने का झांसा देकर सरपंच उसे अपने दोस्त के पलवल स्थित किराए के मकान पर ले गया। जहां पर सरपंच ने महिला को कागजात बनवाने के बहाने पेय पदार्न में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियों बना ली इस दौरान उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। इसके बाद आरोपी लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता अपना घर गांव छोड़ किराए का मकान लेकर रहने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व सरपंच अपने एक अन्य साथी के साथ होडल पहुंचा और उसे पुरानी वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर उजीना ड्रेन के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ फिर से बलात्कार किया। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता की अश्लील रिकार्डिंग को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे पीड़िता को भारी मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर सरपंच सहित तीन के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



