Rewari News: इनेलो नूंह में 27 सितंबर को मनाएगी चौधरी देवीलाल के जन्मदिन पर सम्मान दिवस
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर ग्रामीणों को दिया इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता
मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने जिला रेवाड़ी में शामिल तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हल्का स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों को 27 सितंबर को जननायक चौ. देवीलाल के जन्मदिन पर नूंह में आयोजित होने वाले सम्मान दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया।
रेवाड़ी। मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने जिला रेवाड़ी में शामिल तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हल्का स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों को 27 सितंबर को जननायक चौ. देवीलाल के जन्मदिन पर नूंह में आयोजित होने वाले सम्मान दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया।
सबसे पहले रेवाड़ी और उसके बाद बावल विस क्षेत्र के गांव बनीपुर में पहुंचकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वागत और सम्मान पगड़ी से अभिभूत होकर कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की जान हैं।
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने अपने सम्मान को स्वीकार करने के बाद तीनों विस क्षेत्रों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को सफल बताए। बावल और रेवाड़ी के इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उन्होंने यहां आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस और बीजेपी को नीति और राजनीति को जनता के लिए धोखे वाली बताते हुए विधानसभा चुनाव के वक्त पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने वाला और राहुल गांधी को गुमराह करने वाला नेता बताया। बनीपुर के कार्यक्रम में मंच संचालन इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन छिल्लर ने भाजपा की सरकार की कार्य नीति पर सवाल उठाए।
बावल के कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान सुमेर सिंह बनीपुर ने, रेवाड़ी के कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान वरुण गांधी ने की। उधर कोसली हलके के कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान कुलदीप यादव डहीना ने की। तीनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में इनेलो जिला प्रभारी पूर्व विधायक रणबीर मंदौला व इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव भी शामिल हुए।
अभय चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि हर इस वर्ष जननायक चौ. देवीलाल जी का सम्मान दिवस समारोह नूँह में 27 सितम्बर को मनाया जाएगा।
उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि सम्मान दिवस समारोह हर बार भीड़ के मामले में अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम में देश भर से लाखों लोग आते हैं और जननायक चौधरी देवीलाल को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। अहीरवाल क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा भेदभाव करती आई। उन्होंने युवाओं को नौकरी देने के नाम सीनियर चौटाला को जेल में डालने का काम कांग्रेस ने किया और बीजेपी ने उसमें सहयोग देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी सूरत में ना तो कांग्रेस के साथ और ना ही बीजेपी के साथ जाऊंगा।
उन्होंने पूर्व उप प्रधान मंत्री चौधरी देवीलाल की पेंशन योजना समेत अन्य निर्णयों को जनहितैषी बताते हुए मौजूदा बीजेपी सरकार की कार्य नीति की कड़े शब्दों में निंदा की। अभय चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल की सोच थी शहर, गांव, ढाणी का समान विकास हो लेकिन आज की बीजेपी सरकार न तो शहरों का विकास कर पा रही न ही गांवों का विकास कर रही। इन्होंने अपने चेहरों को अवैध कालोनी काटने का लाइसेंस दे दिया है। इनेलो की प्रदेश में सरकार बनने पर नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समाज महत्वपूर्ण धुरी बताते हुए इनके धरने में इनेलो टीम की प्रत्येक जिला में जाकर शामिल होने तथा इनके धरने को समर्थन देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर हम इनकी पक्की भर्ती करेंगे, कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का करेंगे तथा इनके लिए पदोन्नति नीति भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने तो अपने लोगों को सफाई का ठेका देकर सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है।
इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करना चाहती थी उसी के चलते वोट भी बीजेपी के खिलाफ किया लेकिन लेकिन 2019 में जेजेपी ओर 2024 में भूपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा की जनता की भावनाओं को आहत करने का काम किया बीजेपी से अंदरूनी साठगांठ करके बीजेपी की सरकार बनाने का काम किया। अब जनता उम्मीद केवल इनेलो से करती है जो जननायक चौ. देवीलाल की विचारधारा की पार्टी है और आमजन को किसान कमेरे को साथ लेकर उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ने का काम करतीं है। लेकिन ये सब तभी होगा जब सब साथ मिलकर आपने अपने बूथ को मज़बूत करने का काम करेंगे ओर भविष्य के लिए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इनेलो प्रधान अभय सिंह चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दक्षिण हरियाणा के साथ तो हर बार धोखा किया गया। यहां के लोग बीजेपी को जिताकर भेजा लेकिन इस इलाके को मिला कुछ नहीं। यही वजह है कि इस इलाके का विकास नहीं हो पा रहा। अब मैं आप सब लोगों से यह अपील करूंगा कि एक बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाकर देखो मैं सारे हरियाणा का समान विकास तो करूंगा ही साथ ही उन भ्रष्टाचार करने वालो को जेल भेजने का काम करूंगा।
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौ रामपाल माजरा ने कहा कि जननायक चौं देवीलाल ने जो काम किया उसका फायदा हर वर्ग को मिल रहा जबकि बीजेपी सरकार ने कोई बुढ़ापा पेंशन काटने का काम किया तो कहीं बीपीएल कार्ड काटने काम किया। लेकिन जब अभय चौटाला ने उनकी लड़ाई लड़ी तो सरकार को दोबारा उनकी पेंशन भी बढ़ाने का काम किया ओर बीपीएल कार्ड बनाने का भी काम किया। आज हरियाणा की जनता इनेलो पार्टी की सत्ता लाने का मन बनाए हुए है ताकि समस्त हरियाणा का विकास हो सके ओर किसान, गरीब,मजदूर की हितैषी सरकार बन सके। इन कार्यक्रमों में इनेलो के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजबीर चहल, बावल से वरिष्ठ नेता सम्पत राम ढहनवाल, महिला जिला प्रधान कमला शर्मा, युवा जिला प्रधान नीरज डहनवाल, वरिष्ठ नेता रामकिशन छिल्लर,युवा नेता ललित टिकला, विनोद शर्मा बावल, सतपाल यादव बिठवाना,प्रदीप शर्मा, रविन्द्र यादव करनावास, सुरेन्द्र ढाणी सांतो, मंशाराम खिज़ुरी सुखीनंद दहिया, एडवोकेट नितेश यादव, सतीश यादव मीरपुर, राजकुमार योगी, बी ड़ी यादव, सभाचन्द नंबरदार, सुरेन्द्र कौर राठी, गौरव सैनी, नरेश यादव बोहरा जी, मीरसिंह मोहम्मदपुर, लेखराज मोहम्मदपुर, सतबीर सरपंच, बल्ली महलावत, उमेद प्रधान बनीपुर विजय सिंह बनीपुर, , मुकेश मुंढलिया , तेजपाल जितेन्द्र देशवाल नरेन्द्र देशवालराजेंद्र आशियाकी, सहित तीनों कार्यक्रमों सैकड़ों सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



