Palwal/Hathin News: विधानसभा सत्र में शून्य काल मे उठाए हथीन के तीन मुद्दे

Desh Rojana
On

मंगलवार को हरियाणा विधानसभा सत्र में शून्य काल के दौरान हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने लोक हित से जुड़े हथीन के तीन मुद्दे उठाए।

हथीन। मंगलवार को हरियाणा विधानसभा सत्र में शून्य काल के दौरान हथीन के विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने लोक हित से जुड़े हथीन के तीन मुद्दे उठाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उपमण्डल मुख्यालय पर नई सब्जी मंडी निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाए। अधिग्रहण के बाद नई सब्जी मंडी स्थापित की जाए। इससे हजारों  सब्जी उत्पादक किसानों, खरीददारों एवं व्यापारियों को सीधा लाभ होगा।

IMG-20260901-WA0504

विधायक ने विधानसभा में उटावड के निर्माणाधीन 66 के वी पॉवर हॉउस का मामला उठाते हुए निर्माण कार्य मे गति लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उटावड एवं आसपास के क्षेत्रों की आबादी बिजली संकट झेल रही है। अविलंब पॉवर हॉउस का निर्माण कराया जाए।  उन्होंने आलुका ड्रेन के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि बाढ़ बचाव एवं पानी निकासी के लिए इसका निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि आलुका ड्रेन  के निर्माण के बाद पानी के सदुपयोग से हजारों एकड़ क्षेत्र में  कृषि उत्पादन भी बढ़ेगा। उन्होंने शून्य काल के दौरान तीनों मुद्दे उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस बारे में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad