Kaithal/ Gulha Cheeka News: भरोसा करने लायक नहीं रही हरियाणा में भाजपा की सैनी सरकार: कर्मचारी नेता
चीका में 26वें दिन भी जारी रहा धरना व प्रदर्शन
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के आज 26वें दिन चीका नगरपालिका के पे-रोल, डोर टू डोर व फायर के कर्मचारी ब्लाक यूनियन प्रधान पिरथी राम की अध्यक्षता में हड़ताल पर मौजूद रहे।
गुहला चीका: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के आज 26वें दिन चीका नगरपालिका के पे-रोल, डोर टू डोर व फायर के कर्मचारी ब्लाक यूनियन प्रधान पिरथी राम की अध्यक्षता में हड़ताल पर मौजूद रहे।
मंच का संचालन अग्निशमन यूनियन ब्लाक कैशियर अशोक कुमार द्वारा किया गया। आज की हड़ताल में विशेष रूप से बिजली बोर्ड के सांझा मोर्चा के सैकड़ो कर्मचारी, महासंघ के हरदीप सिंह, सब यूनिट जॉइंट सेके्रटरी, चंद्रभान डिवीजन वाइस प्रेसिडेंट, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के धर्मवीर सिंह सब यूनिट प्रधान व संदीप सैनी यूनिट प्रधान की अध्यक्षता में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले चल रही हड़ताल में नगरपालिका कार्यालय चीका पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया और संयुक्त रूप से सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार बिल्कुल एतबार के लायक नहीं है क्योंकि जब कोई कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन हड़ताल जैसा कोई कठोर कदम उठाता है, तो हरियाणा सरकार अपने किसी मंत्री, विधायक या किसी अधिकारी को बातचीत के लिए भेजती है और झूठे वायदे कर हड़ताल को समाप्त करवाती है और फिर बाद में किसी भी तरह का कोई परिपत्र जारी नहीं करती। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अब सभी कर्मचारी संगठन सरकार की इस नीति को भली भांति समझते हैं।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछली 11, 12 व 13 अगस्त को, जो बिजली बोर्ड के कर्मचारी संयुक्त रूप से हड़ताल पर जाने वाले थे, तब सरकार ने वायदा किया था कि जो आपकी मांगे हैं उनका समाधान कर देंगे, लेकिन जब हड़ताल की तारीख चली गई, तो उनकी कही गई बातें फुस्स निकली नतीजतन अब सभी संगठनों ने यह फैसला कर लिया है कि इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे और इसकी तानाशाही व कर्मचारी विरोधी नीतियों का जोरदार विरोध करेंगे। इस बीच कर्मचारी नेता पीरथी राम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कल रोहतक कर्मचारी भवन में मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि हड़ताल को ओर तेज किया जाएगा और इस कड़ी में आज रात 8.00 बजे सभी कर्मचारी शहर में मशाल जुलूस निकालेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर अमर सिंह, धन्ना राम, चिंतो देवी, अनिल कुमार, तलविंदर सिंह व विजय आदि कर्मचारी मौजूद रहे।




