Palwal News: केसीएम वर्ल्ड स्कूल में हिंदी गौरवोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

Desh Rojana
On

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेमसम्मान और रचनात्मकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से केसीएम वर्ल्ड स्कूलपलवल में हिंदी गौरवोत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

पलवल। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेमसम्मान और रचनात्मकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से केसीएम वर्ल्ड स्कूलपलवल में हिंदी गौरवोत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं साहित्यिक गतिविधियों की श्रृंखला तैयार की गई हैजिनका आयोजन प्रारंभ हो चुका है।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 4.34.28 PM

 ‘मातृभाषा के संगअपनी प्रतिभा को दें नया रंग!’ की प्रेरणादायी भावना के साथ आयोजित इस गौरवोत्सव में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की लेखनपठनवाचनअभिव्यक्ति एवं चिंतन क्षमता को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।

 कक्षा 3 से 8 के विद्यार्थियों के लिए श्रुतलेख एवं सुलेख साधना’ के अंतर्गत सुंदर लेखन एवं सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए कविता उत्सव’ के माध्यम से कविता पाठ प्रतियोगिताकक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिए कारवाँ किस्सों का’ कहानी वाचन प्रतियोगिता तथा कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए शब्द-समर’ विषय आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 इसी क्रम में कक्षा 7 के विद्यार्थियों के लिए समाचार वाचनकक्षा 6 के विद्यार्थियों के लिए काव्य ठिठोली’ के अंतर्गत हास्य रस की कविताओं का पाठ तथा कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विचार मंथन’ विषय आधारित विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल भारद्वाज ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहींबल्कि हमारी संस्कृतिसंवेदनाओं और संस्कारों की पहचान है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति आत्मीयता विकसित करने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

 विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी हमारी पहचान है और इसे समृद्ध बनाना हम सभी का दायित्व है। विद्यालय में आयोजित यह हिंदी गौरवोत्सव विद्यार्थियों के लिए ज्ञानअभिव्यक्ति और सृजनशीलता से भरपूर अनुभव सिद्ध हो रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad