Palwal/Hodal News: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

Desh Rojana
On

होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। 

होडल (पलवल): होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक हरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 10.28.18 AM

हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक मनमोहन भड़ाना, विधायक डा. कृष्ण कुमार, धनेश अदलक्खा, देवेन्द्र अत्री, पवन खरखोदा, बलराम डांगी, रघुवीर सिंह तेवतिया, जस्सी पेटवाड़, इन्दूराज नरवाल, देवेन्द्र हंस, पूर्व विधायक शारदा राठौड़, जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, सोहनपाल, युवा भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 10.28.19 AM

उन्होंने विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। सभी ने दिवंगत गिर्राजो देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भी विधायक हरेंद्र सिंह एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। सभी ने कहा कि स्वर्गीय गिर्राजो देवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि वह स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad