Faridabad News : योग शिविर के दूसरे दिन स्वर्गीय संजय दुआ की स्मृति में 25 पौधों का रोपण

Desh Rojana
On

स्वर्गीय संजय दुआ की 55वीं जयंती को समर्पित निःशुल्क साप्ताहिक योग शिविर के दूसरे दिन उनकी पावन स्मृति में 25 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे धरती मां को समर्पित किए गए।

स्वर्गीय संजय दुआ की 55वीं जयंती को समर्पित निःशुल्क साप्ताहिक योग शिविर के दूसरे दिन उनकी पावन स्मृति में 25 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे धरती मां को समर्पित किए गए। a

कार्यक्रम में अनिल जटवानी, रमेश चौधरी, ग्रीनफील्ड डीलर बिल्डर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार जिंदल, पूर्व जिला पर्यावरण प्रमुख भाजपा यशराज जाजोरिया, राजू मलिक, यशपाल गांधी, हुड्डा के सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार अरोड़ा, सुरेश मदान तथा FEAWA के संस्थापक सदस्य कृष्ण गोपाल मदान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर में साधकों एवं उपस्थित नागरिकों को केले का प्रसाद एवं स्वास्थ्यवर्धक पेठे का जूस वितरित किया गया। पूर्व पार्षद अनिल शर्मा ने विशेष सहयोग करते हुए स्वयं योगाभ्यास किया और लोगों से नियमित योग से जुड़ने का आह्वान किया। भारत स्वाभिमान मंच के जिला अध्यक्ष अंकुर सिंह ने योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए सफल आयोजन के लिए फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FEAWA) एवं कार्यवाहक महासचिव गुरमीत सिंह देओल सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय संजय दुआ की स्मृति को जनसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के माध्यम से जीवंत रखना है। एक पौधा धरती मां के नाम और प्रतिदिन योग स्वस्थ एवं निरोग जीवन के नाम।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।