Rewari News: सीएम के रेवाड़ी दौरे से पहले कांग्रेस समर्थक छात्र नेता रवि मसीत और कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी को किया गाया हाउस अरेस्ट

Desh Rojana
On

रविवार को रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत और कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी को हाउस अरेस्ट किया गया। इस संबंध में रवि मसीत ने इस कार्रवाई को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि हमें हाउस अरेस्ट कर हमारे कदमों को रोका जा सकता है, मगर हमारी आवाज को नहीं रोका जा सकता। 

रेवाड़ी: रविवार को रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत और कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी को हाउस अरेस्ट किया गया। 
इस संबंध में रवि मसीत ने इस कार्रवाई को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि हमें हाउस अरेस्ट कर हमारे कदमों को रोका जा सकता है, मगर हमारी आवाज को नहीं रोका जा सकता। हम क्रांतिकारी विचारों के साथ विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। 

WhatsApp Image 2026-09-07 at 10.27.31 AM
उधर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के सामने आम जनता की समस्याएं रखकर उनकी आवाज उठाना प्रत्येक देशवासी का हक है। उन्होंने कहा सरकार के इशारे पर पुलिस दो बार ऐसा कर चुकी है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार है। दोनों नेताओं ने साफ कहा कि जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है और अधिकारों की इस लड़ाई से वे पीछे नहीं हटेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad