Faridabad News : डॉक्टर सुचित्रा वशिष्ठ के सम्मान में समारोह का आयोजन

Desh Rojana
On

साहित्यिक विधाओं एवं राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हिंदी / अंग्रेजी साहित्य की गद्य और पद्य लेखन शैलियों के लिए सुविख्यात एवं 21-ए की स्थानीय निवासी डॉक्टर सुचित्रा वशिष्ठ को सम्मानित करने के उपलक्ष्य में हुड्डा शॉपिंग सेंटर के निकट (21-ए) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया|

साहित्यिक विधाओं एवं राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हिंदी / अंग्रेजी साहित्य की गद्य और पद्य लेखन शैलियों के लिए सुविख्यात एवं 21-ए की स्थानीय निवासी डॉक्टर सुचित्रा वशिष्ठ को सम्मानित करने के उपलक्ष्य में हुड्डा शॉपिंग सेंटर के निकट (21-ए) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| a

विदित हो कि डॉक्टर सुचित्रा वशिष्ठ दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अप्लाइड साइंसेज़ और ह्यूमैनिटीज़ की स्किल फैकल्टी में वर्तमान में  डीन प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुधीर कुमार दत्त (रिटायर्ड मेजर जनरल) ने कहा कि हमें डॉक्टर सुचित्रा वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धियां पर गर्व है| उन्होने अपनी बेहतरीन लेखन कला के बल पर देश विदेश में अपने परिवार  संस्थान और 21-ए सेक्टर का नाम रोशन किया है| तमिलनाडु के केप कोमोरिन क्लब द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल राइटर्स फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ कविता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में  वर्ष 2024 की शीर्ष 10 प्रभावशाली महिलाएं” के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से नवाजा गया | कार्यक्रम में नीति सहगल, कविता गुप्ता एवं डॉक्टर नेहा वशिष्ठ ने प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ को पुष्प गुच्छ एवं श्री राधा कृष्ण नाम के पटके से  स्वागत  किया| सेक्टर के प्रगतिशील बुद्धिजीवी लोगों ने  कृतियों  की सराहना की एवं डॉक्टर सुचित्रा वशिष्ठ को सांकेतिक उपहार देकर हौसला बढ़ाया| अपने संबोधन में डॉक्टर सुचित्रा वशिष्ठ ने कहा कि  लगातार परिश्रम  शिक्षा और साहित्य के प्रति  समर्पण भाव के कारण  निरंतर पुरस्कार जीतना  संभव हो पाया है| परिजनों एवं गुरुजनों के आशीर्वाद एवं कर्मफल के अनुरूप मिले सम्मान उत्साहवर्धन करते हैं | इस अवसर पर, राजकुमार शर्मा, जीत राम वशिष्ठ, युगल किशोर शर्मा, हरीश कुमार गुप्ता, योगेंद्र देशवाल, निशांत दिक्षित, संजय चावला, भगवान दास हिंगोरानी, गिरीश शर्मा, विजय भूटानी, सुभाष शर्मा, भूपेंद्र अग्रवाल, राजकुमार पाल, कुलदीप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे|

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad