Nuh Mewat News: मेवात विकास बोर्ड की बैठक में आफताब अहमद ने उठाए कई मुद्दे

Desh Rojana
On

नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने मेवात विकास बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। बैठक में आफताब अहमद ने जिले में स्कूलों में अध्यापकों की कमी का मामला उठाया उन्होंने कहा कि लगभग 50 फीसदी शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने जेबीटी उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने पर ज़ोर दिया। 

मेवात: नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने मेवात विकास बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। बैठक में आफताब अहमद ने जिले में स्कूलों में अध्यापकों की कमी का मामला उठाया उन्होंने कहा कि लगभग 50 फीसदी शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने जेबीटी उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने पर ज़ोर दिया। 

WhatsApp Image 2026-09-01 at 2.04.02 AM

विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि मेवात मॉडल स्कूलों का स्तर शिक्षा विभाग के अधीन होने से गिरा है और वहां के नतीजे भी ठीक नहीं रहे हैं। उन्होंने नूंह जिले में कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने की माँग कि है। विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत जेबीटी संस्थानों में नए कोर्स शुरू करने चाहिए। 

विधायक आफ़ताब अहमद ने मेवात मॉडल स्कूलों में कार्यरत स्टाफ के रेगुलर करने का मामला उठाया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय सालाहेडी के लिए बिल्डिंग निर्माण का मुद्दा उठाया और कहा कि चिल्लावली स्थित स्कूल से नूंह के लिए बस सेवा मुहैय्या करानी चाहिए ताकि छात्रों को सुविधा प्रदान की जा सके। विधायक आफ़ताब अहमद ने शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा, डॉक्टरों की क़िल्लत, स्टाफ़ के आभाव, रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने, और दिल, गुर्दे, न्यूरोलॉजी जैसे विभाग शुरू करने पर ज़ोर दिया। 

विधायक आफ़ताब अहमद ने जल भराव से समाधान, नूंह शहर और गांवों के लिए बंजर भूमि में सुधार के लिए डीपीआर तैयार करने की मांग उठाई। उन्होंने नूंह में खेल स्टेडियम बनाने और खेल से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। 

विधायक आफ़ताब अहमद ने यूनानी मेडिकल कॉलेज आकेड़ा के निर्माण कार्य पूरा होने तक किसी सीएचसी या मेडिकल कॉलेज में शुरू करने की मांग रखी। विधायक ने ड्राइविंग ट्रैनिंग स्कूल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी। इस दौरान नूंह जिले में पीने के पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी विधायक आफताब अहमद ने उठाई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad