Palwal/Hathin News: नवजात बच्ची रोड किनारे झाड़ियों में स्वस्थ अवस्था में मिली

Desh Rojana
On

बुधवार को  पहाड़ी बहीन रोड पर नवजात बच्ची झाड़ियों में स्वस्थ अवस्था मे मिली। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इस सम्बन्ध में बहीन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

हथीन:  बुधवार को  पहाड़ी बहीन रोड पर नवजात बच्ची झाड़ियों में स्वस्थ अवस्था मे मिली। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इस सम्बन्ध में बहीन  पुलिस ने  जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार  बिजली निगम का एक लाइनमैन हथीन की तरफ से बहीन के लिए   ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्हें अचानक रोड किनारे झाड़ियों में बच्ची दिखाई पड़ी।  उसने आसपास के लोगों और बहीन पुलिस को सूचित किया।

WhatsApp Image 2026-08-27 at 10.41.42 AM

बहीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झाड़ियों के बीच से बच्ची को सुरक्षित निकाला। बच्ची को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आ गए।  पुलिस ने नवजात बच्ची को  पलवल के जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची नवजात है।  उन्होंने बताया कि बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाले का पता किया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad