Kurukshetra/Pehowa News: सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन ने गांव भटेड़ी में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों तक पहुंचाई निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

Desh Rojana
On

नवीन जिंदल की फाउंडेशन की ओर से गांव भटेड़ी में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने 85 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी।

पिहोवा: नवीन जिंदल की फाउंडेशन की ओर से गांव भटेड़ी में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने 85 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी। इनमें से कई मरीजों के लैब टैस्ट किए गए।
 
1003042169
 
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गुरदेव ने कहा कि मानव सेवा ईश्वर की सेवा है। सांसद नवीन जिंदल अपने इतने व्यस्त समय में से भी जरूरतमंद लोगों के बीच रहकर उनकी मदद करते हैं। यह इंसानियत का सबसे बड़ा परिचय है। शिविर में टीम ने बताया कि जंक फूड से बच्चों को दूर रखने के प्रयास के साथ-साथ महिलाओं को सुनिश्चित करना होगा कि अपने परिवार को वे जो आहार दे रही हैं। उसमें प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में हो। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा  कि सांसद नवीन जिंदल का विजन है कि प्रत्येक व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। सांसद जब भी अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में होते हैं। तब वे लोगों को हेल्दी रहने के टिप्स देते रहते हैं।
 
सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से ही सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को मिड डे मील में दी जाने वाली खुराक में उन्हें मिलेट्स एवं दलिया जैसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी प्रवृत्ति से बचने के लिए गांवों में नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से खेलों का सामान और जिम स्थापित किए जा रहे हैं।


Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad