Mewat/ Tawdu News: खोरी कला में नालों की सफाई व्यवस्था बदहाल।

बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा।

Desh Rojana
On

खोरी कला गांव में पंचायती नालों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों में गंदगी और पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है,जिससे गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

तावड़ू: खोरी कला गांव में पंचायती नालों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों में गंदगी और पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है,जिससे गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर नालों की सफाई नहीं होने से हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं।
 
1002856672
 
ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में ग्राम पंचायत की करीब 18 हजार आबादी के लिए महज तीन सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या कम होने के साथ-साथ कई बार कर्मचारियों के छुट्टी पर रहने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। इसका सीधा असर गांव की गलियों और नालियों की सफाई पर पड़ रहा है।
पंचायत सदस्य आजाद उर्फ छोटू ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य भी इन दिनों बुखार जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि और उसके परिवार के लोगों को बीमारी की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है तो आम ग्रामीणों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पंचायती नालों की तत्काल सफाई कराई जाए और मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग व दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि बीमारी फैलने से पहले प्रभावी कदम उठाए जा सकें। इस अवसर पर समाजसेवी लियाकत अली,पंचायत सदस्य मुंतीजा,पंचायत सदस्य वसीम,पंच फरीमुद्दीन आदि ने तत्काल प्रभाव से नालों की सफाई कराने की मांग की ताकि क्षेत्र में और बीमारियां न पनप सके।
मामले को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि जल्द ही टीम भेज कर सफाई कराई जाएगी और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर फागिंग भी कराई जाएगी। वह भी नहीं चाहते की गंदगी की वजह से किसी का स्वास्थ्य खराब हो। 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad