Gurugram News: आरएमसी प्लांटों के विरोध में ग्रामीणों की महापंचायत, बंद कराने की मांग

अकलीमपुर-टीकली रोड पर बढ़ते प्रदूषण और भूजल दोहन को लेकर ग्रामीणों में रोष, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Desh Rojana
On

अकलीमपुर-टीकली रोड पर संचालित रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों के विरोध में रविवार को अकलीमपुर गांव में ग्रामीणों ने महापंचायत की। अकलीमपुर, टीकली, गैरतपुर बांस सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने आरएमसी प्लांटों से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ रहे कथित प्रतिकूल प्रभाव को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित सभी प्लांट तत्काल बंद करने और नए प्लांटों की स्थापना पर रोक लगाने की मांग की।

गुरुग्राम:  अकलीमपुर-टीकली रोड पर संचालित रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों के विरोध में रविवार को अकलीमपुर गांव में ग्रामीणों ने महापंचायत की। अकलीमपुर, टीकली, गैरतपुर बांस सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने आरएमसी प्लांटों से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ रहे कथित प्रतिकूल प्रभाव को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित सभी प्लांट तत्काल बंद करने और नए प्लांटों की स्थापना पर रोक लगाने की मांग की।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 1.56.21 AM

महापंचायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरएमसी प्लांटों के कारण क्षेत्र में धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में फिलहाल करीब सात आरएमसी प्लांट संचालित हैं, जबकि तीन से चार अन्य प्लांट निर्माणाधीन हैं। उनका दावा है कि इनमें कई प्लांट रिहायशी इलाकों और स्कूलों से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई 2025 से आरएमसी प्लांटों को लेकर संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के समक्ष लगातार शिकायतें दी जा रही हैं। सात जुलाई, 28 जुलाई, 21 अगस्त, 29 अगस्त, 15 सितंबर और 29 सितंबर 2025 को शिकायतें देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया। पूर्व सरपंच आनंद ने कहा कि आरएमसी प्लांटों में पानी के अत्यधिक इस्तेमाल से भूजल स्तर पर असर पड़ रहा है। वहीं, धूल और प्रदूषण के कारण गर्मी के मौसम में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने की बात भी उन्होंने कही।

महापंचायत में ग्रामीणों ने ‘आरएमसी हटाओ संघर्ष समिति’ का गठन किया। सात सदस्यों की समिति को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी आरएमसी प्लांट बंद करने, नए प्लांटों पर रोक लगाने, प्रदूषण नियंत्रण नियमों की कड़ाई से पालना, भूजल दोहन की जांच तथा खराब सड़कों की मरम्मत की मांग की। इसके अलावा रिहायशी क्षेत्रों और स्कूलों के आसपास संचालित प्लांटों की पर्यावरणीय एवं सुरक्षा जांच कराने की भी मांग रखी गई।

महापंचायत में जिला पार्षद श्रीभगवान, टीकली के पूर्व सरपंच वेद यादव, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव, नेतराम वशिष्ठ, अशोक भारद्वाज, टेकचंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Palwal News: विधायक हरेंद्र सिंह को मातृ शोक, क्षेत्र में शोक की लहर
Mohali News:केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ स्थित ‘नेशनल एग्री-फूड एंड बायोमैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट’ में पहली तरह के “ग्रीन फोर्ज” कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन, इसे आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों की क्रांति में मील का पत्थर बताया
Rewari News: रेवाड़ी मैराथन देगी नशामुक्त हरियाणा का संदेश, जरूर करवाएं पंजीकरण, डीसी
Narnaul News: सतबीर वर्मा बने नामदेव सभा हरियाणा के नए प्रदेश अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित
Gurugram News: आरएमसी प्लांटों के विरोध में ग्रामीणों की महापंचायत, बंद कराने की मांग