Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सराहनीय : कंवलजीत कौर

Desh Rojana
On

कुरुक्षेत्र जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं एवं 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के निर्णय का स्वागत किया है। 

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं एवं 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 12.06.32 PM (1)

कंवलजीत कौर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके जाती हैं। ऐसे में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली संबंधित बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे रक्षाबंधन पर अपने परिवारों तक पहुंचने वाली बहनों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

जिला परिषद चेयरपर्सन ने परिवहन विभाग द्वारा बस अड्डों पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, अतिरिक्त बसों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देशों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन एवं परिवहन विभाग को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

कंवलजीत कौर ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की यह सुविधा इसी भावना को मजबूत करती है। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Palwal /Hathin News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
New Delhi News: नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) ने दिल्ली प्रदेश स्तरीय गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की
Nuh Mewat News: भाजपा में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचा : चौधरी जाहिद हुसैन
Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह
Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सराहनीय : कंवलजीत कौर