Gurugram News: 20 ग्राम स्मैक के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की कार्रवाई; पुलिस के अनुसार 100 रुपये प्रति ग्राम कमीशन पर नशा बेचने के लिए लिया था

Desh Rojana
On

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 ने 32 माइलस्टोन के पास कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 ने 32 माइलस्टोन के पास कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ विष्णु, निवासी बरहन, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह फिलहाल सेक्टर-15 पार्ट-2, गुरुग्राम में रह रहा था।
 
1002434474
 
पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा की टीम ने सोमवार को 32 माइलस्टोन के नजदीक आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
100 रुपये प्रति ग्राम कमीशन का दावा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर गुरुग्राम में किसी व्यक्ति से स्मैक बेचने के लिए ली थी। पुलिस के अनुसार, इसके बदले उसे 100 रुपये प्रति ग्राम कमीशन मिलना था। आरोपी बरामद मादक पदार्थ को छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की तैयारी में था।
 
पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। उसे आगे की पूछताछ और जांच के लिए अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है और अनुसंधान जारी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad