Palwal News : पूर्व छात्रों ने सिखाए कार्पोरेट में कामयाबी के गुर
प्रबंधन विभाग में पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम आयोजित
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सफलता के गुर भी बताए।
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सफलता के गुर भी बताए। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधन संकाय की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि एलुमनी किसी भी संस्थान की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर होते हैं। उनके अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं तथा संस्थान और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करते हैं। प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि इससे प्लेसमेंट को बढ़ने में भी मदद मिलती है। एलुमनी मीट के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान एमबीए छात्रों के साथ अपने करियर सफर, उद्योग जगत के अनुभवों तथा पेशेवर जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, नेटवर्किंग और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पूर्व विद्यार्थियों द्वारा साझा किए गए अनुभवों ने वर्तमान छात्रों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उन्हें अपने करियर लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने की दिशा में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्रों ने पूर्व विद्यार्थियों से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार, उच्च शिक्षा तथा उद्यमिता से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. पारुल भाटिया, डॉ. श्वेता मलिक तथा अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. श्रुति गुप्ता ने सभी पूर्व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. दलीप रैना, और डॉ. ऋतु मुद्गल भी उपस्थित थे।

About The Author
संबंधित समाचार



