Gurugram News: अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच मानेसर ने नौरंगपुर की बलबीर की ढाणी से दबोचा; पुलिस पूछताछ में हथियार रखने की बताई शौक की वजह

Desh Rojana
On

अपराध शाखा मानेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए नौरंगपुर गांव स्थित बलबीर की ढाणी से एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए नौरंगपुर गांव स्थित बलबीर की ढाणी से एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ललित, निवासी पिपला बांधपुर, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
 
1002434851
 
पुलिस के अनुसार, टीम ने 6 सितंबर को कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना खेड़की दौला में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
गुरुग्राम में किसी व्यक्ति से हथियार लेने का दावा
 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने यह हथियार गुरुग्राम में किसी व्यक्ति से लिया था और इसे शौक के तौर पर अपने पास रखा हुआ था। पुलिस अब हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे 7 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad