Narnaul News: मुख्यमंत्री के नारनौल आगमन को लेकर सैनी सभा में तैयारियों पर मंथन, सभी 36 बिरादरियों को जोड़ने पर जोर

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगामी 17 सितंबर को प्रस्तावित नारनौल दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्थानीय सैनी सभा नारनौल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। 

नारनौल:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगामी 17 सितंबर को प्रस्तावित नारनौल दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्थानीय सैनी सभा नारनौल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

WhatsApp Image 2026-09-11 at 1.50.38 AM

बैठक की अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट ने की। बैठक में उपस्थित सैनी समाज के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर गहरा उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभा में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि इस कार्यक्रम को केवल एक समाज तक सीमित न रखकर, इसमें समस्त 36 बिरादरियों (सभी वर्गों और संगठनों) की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इसके लिए जल्द ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ तालमेल बिठाकर तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। सैनी सभा के प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नारनौल आगमन पूरे क्षेत्र के विकास और गौरव के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नारनौल पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन और भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad