Faridabad News : ऊंचा गांव व हरी बिहार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 56 लाख रुपये की लागत से 5 गलियों में सीवर, पानी व टाइल्स के कार्य का हुआ मुहूर्त
70 लाख रुपये की लागत से हरी बिहार की 17 गलियों में बिछाई जाएगी पेयजल लाइन
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा ने आज ऊंचा गांव स्थित गोशाला के पास करीब 56 लाख रुपये की लागत से पांच गलियों में सीवर, पेयजल लाइन एवं टाइल्स बिछाने के विकास कार्यों का मुहूर्त स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल फुड़वाकर करवाया।
बल्लभगढ़। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा ने आज ऊंचा गांव स्थित गोशाला के पास करीब 56 लाख रुपये की लागत से पांच गलियों में सीवर, पेयजल लाइन एवं टाइल्स बिछाने के विकास कार्यों का मुहूर्त स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल फुड़वाकर करवाया। इन विकास कार्यों को नगर निगम फरीदाबाद द्वारा कराया जाएगा। 
इसके साथ ही करीब 70 लाख रुपये की लागत से हरी बिहार की लगभग 17 गलियों में पीने के पानी की लाइन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बल्लभगढ़ के विकास के लिए भरपूर ग्रांट उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवर, पेयजल, जल निकासी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी बल्लभगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के विकास कार्यों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से बल्लभगढ़ में विकास की गति लगातार तेज हो रही है और क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कालोनीवासियों ने विधायक श्री शर्मा का फूल मालाओं और ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद योगेश शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश,पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड,पूर्व पार्षद बुद्धा सेनी, डीपी यादव,सुनील सेनी,पवन सेनी, मानसिंह,मदन सेनी, डॉo हेमंत,डॉक्टर गिर्राज, पवन कुमार, धर्मेंद्र सेनी,राजकुमार शर्मा, टेकचंद सौरोत सहित कालोनियों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



