Nuh/Mewat News: साइबर थाना नूंह की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

फर्जी मोबाइल फोन और सिम बरामद, 6 शिकायतें पहले से दर्ज, जयसिंहपुर फ्लाईओवर के पास से पकड़े गए

Desh Rojana
On

साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन व फर्नीचर सिम बरामद किए हैं, जिनके खिलाफ पहले से 6 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि 4 सितंबर को पुलिस टीम गांव जयसिंहपुर में गश्त पर थे।

नूंह: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन व फर्नीचर सिम बरामद किए हैं, जिनके खिलाफ पहले से 6 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि 4 सितंबर को पुलिस टीम गांव जयसिंहपुर में गश्त पर थे।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 1.03.10 PM

उसी समय सूचना मिली कि इकलास पुत्र नूरुदीन उर्फ भूटू निवासी भपावली थाना सदर नूंह और आदिल पुत्र तौफीक निवासी भपावली थाना सदर नूंह मोबाइल फोन और फर्जी सिम का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों के साथ साइबर ठगी करते हैं और इस समय नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई हाईवे फ्लाईओवर के नीचे किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को शक के आधार पर काबू किया। भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इकलास के पास से एक नीले रंग का मोबाइल मिला, जिसमें दो सिम लगी थीं। इसके व्हाट्सएप अकाउंट पर ऑनलाइन शॉपिंग नितिन शॉप के नाम से प्रोफाइल बनी हुई थी। वहीं आदिल के पास से मोबाइल मिला, जिस पर भी नीतिन कुमार के नाम से व्हाट्सएप लॉगिन मिला। मोबाइल की गैलरी और व्हाट्सएप चैट में संदिग्ध चैटिंग, फोटो और स्कैनर के स्क्रीनशॉट मिले। साइबर थाना की मदद से जांच करने पर मोबाइल नम्बरों के खिलाफ 4 साइबर ठगी की शिकायतें मिलीं। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad