Palwal News/Hathin : स्वतंत्रता सेनानी महाशय नैनसिंह आर्य की पुण्यतिथि मनाई

Desh Rojana
On

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजसेवी महाशय नैनसिंह आर्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में आहुति देकर उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को नमन किया।

हथीन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजसेवी महाशय नैनसिंह आर्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में आहुति देकर उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को नमन किया। aa

यज्ञ के ब्रह्मा राजदेव आर्य ने कहा कि महाशय नैनसिंह आर्य ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी उन्होंने अपना जीवन सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, राष्ट्रप्रेम और आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रखा। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और समाजसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं को ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यज्ञ में राजसिंह आर्य व उनकी धर्मपत्नी शशि आर्या यज्ञमान रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाशय नैनसिंह आर्य के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने तथा उनके बताए मार्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर महाशय सतवीर, महाशय बलबीर, महाशय जयवीर, रतीराम आर्य, मनोज आर्य, वेदप्रकाश आर्य, संदीप आर्य, सुधीर आर्य, बंटी आर्य, समाजसेवी गजराज आर्य, सुनील आर्य, अंकित आर्य, ध्रुव आर्य, अमर आर्य, परीक्षित आर्य, सतप्रभा आर्या, ज्ञानबाला आर्या, चंद्रा आर्या एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad