Narnaul News: खिलाड़ियों को अपमानित कर रही भाजपा सरकार, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर- अभय चौटाला

Desh Rojana
On

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अपमानित और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

नारनौल: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अपमानित और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। वे नारनौल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। अभय चौटाला ने पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों को लेकर दिए गए बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण को हरियाणा के खिलाड़ियों, विशेषकर महिला एथलीटों से कोई व्यक्तिगत द्वेष या दर्द है, जिसके कारण वे लगातार अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
 
Screenshot_20260831-195825
 
सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत काम नहीं-
प्रदेश सरकार को घेरते हुए इनेलो नेता ने कहा कि आज हरियाणा में अपराध, नशा और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे के सरकारी दफ्तरों में बिना मोटी रिश्वत दिए आम जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। इस पूरे भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में सत्ताधारी भाजपा के नेता और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता इस कुशासन से तंग आ चुकी है और आने वाले समय में इनेलो जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
 
बूथ स्तर पर चल रहा है विशेष अभियान-
बैठक के दौरान चौटाला ने बताया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 9 अगस्त से 9 सितंबर तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर उन्हें आगामी चुनावों के लिए अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
 
27 सितंबर को रैली स्थल पड़ेगा छोटा-
अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को न्यौता देते हुए कहा कि आगामी 27 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं और आम जनता के भारी उत्साह को देखते हुए इस बार रैली का मैदान भी छोटा पड़ जाएगा। यह समारोह इनेलो की एकजुटता और भविष्य की राजनीति का बड़ा शक्ति प्रदर्शन साबित होगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज