Narnaul News: कांच की ट्यूब के व्यापार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

धोखाधड़ी एवं फ्रॉड के मामलों में अटेली पुलिस ने 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नारनौल: धोखाधड़ी एवं फ्रॉड के मामलों में अटेली पुलिस ने 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी डॉ. कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त 2026 को दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता शिव कुमार निवासी गांव तिगरा, अटेली ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता पेशे से ऑटो चालक है।

Nnl-5-11-768x1365

एफआईआर के अनुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता अपने ऑटो के साथ सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष उसके पास आए तथा ताजपुर जाने के लिए उसका ऑटो बुक किया। ताजपुर पहुंचने के बाद उक्त महिला व पुरुष ने किसी व्यक्ति को फोन किया, जिसके कुछ समय बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी वहां पहुंची।
शिकायतकर्ता के सामने उक्त महिला एवं पुरुष ने अपने पास मौजूद कांच की एक ट्यूब फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे व्यक्तियों को दी और बदले में उनसे नोटों का बंडल लिया। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर शिकायतकर्ता को विश्वास हो गया कि उनका कारोबार वास्तविक है। बाद में आरोपियों ने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर ले लिया और भविष्य में ऑटो बुकिंग के लिए संपर्क करने की बात कही।
इसके बाद आरोपियों ने लगातार फोन पर बातचीत कर शिकायतकर्ता को अपनी बातों में फंसाया तथा उसे बताया कि कांच की उक्त ट्यूब के व्यापार में काफी अधिक लाभ होता है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को प्रलोभन दिया कि यदि वह उन्हें 2 लाख रुपये उपलब्ध कराता है तो उसे उसी दिन 5 लाख रुपये वापस मिलेंगे।
आरोपियों की बातों और लगातार दिए गए प्रलोभन में आकर शिकायतकर्ता ने बड़ी मुश्किल से 2 लाख रुपये की व्यवस्था की और अटेली मंडी पहुंचकर उक्त महिला व पुरुष को नकद रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता के ऑटो में बैठकर नांगल चौधरी की ओर चले गए।
नांगल चौधरी पहुंचने से पहले आरोपियों द्वारा पहले से बुलाए गए दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति वहां पहुंचे। शिकायतकर्ता के सामने महिला एवं पुरुष ने उसके द्वारा दिए गए 2 लाख रुपये दोनों मोटरसाइकिल सवारों को दे दिए, जिसके बाद वे दोनों वहां से चले गए।
बाद में आरोपियों ने शिकायतकर्ता को यह कहकर इंतजार करवाया कि उनका सर आने वाला है और कांच की ट्यूब के बदले उसके रुपये वापस कर दिए जाएंगे। कुछ समय बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें उक्त महिला व पुरुष बैठ गए। शिकायतकर्ता द्वारा अपने रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे रुपये देने के बजाय एक कांच की ट्यूब पकड़ा दी तथा रुपये बाद में देने की बात कही। शिकायतकर्ता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और मौके से चले गए।
शिकायत के आधार पर थाना अटेली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू निवासी भगतपुरा, जिला अलवर (राजस्थान), हाल आबाद बाडलवास, झुंझुनूं तथा पति-पत्नी बजरंग व संतरा निवासी निम्बूचना, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को 28 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी संतरा को न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी पप्पू और बदरंग को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बदरंग से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी बदरंग और पप्पू को भी न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य पहलुओं को लेकर जांच जारी है। जिला पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं आर्थिक अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा अन्य आपराधिक घटना की सूचना बिना किसी देरी के नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर दें। समय पर सूचना प्राप्त होने से पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा मामले के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : हड़ताल के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सम्मति को नुकसान पहुंचाने पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 1 कर्मचारी सस्पेंड, 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Faridabad News : शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव : राजेश खटाना
Faridabad News : वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास
Palwal News : बरसात के मौसम के साथ डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी, सावधानी बरतें, घबराएँ नहीं :  डॉ. प्रशांत गुप्ता
Faridabad News : ऊंचा गांव व हरी बिहार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 56 लाख रुपये की लागत से 5 गलियों में सीवर, पानी व टाइल्स के कार्य का हुआ मुहूर्त