Faridabad News : हड़ताल के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सम्मति को नुकसान पहुंचाने पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 1 कर्मचारी सस्पेंड, 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हड़ताल के बीच से 5 सफाई कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की पालना करते हुए ड्यूटी पर लौटे

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए नगर निगम फरीदाबाद ने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए नगर निगम फरीदाबाद ने हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार द्वारा कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए हड़ताल जारी रखी गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसी बीच पांच सफाई कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की पालना करते हुए हड़ताल को छोड़ अपने कार्य पर लौट गए हैं और ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

d

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर निगम अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अन्य कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने का कार्य किया गया है। यही नहीं फरीदाबाद शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण आमजन के स्वास्थ्य के लिए उत्पन्न हो रहे खतरे को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इन मामलों को देखते हुए नगर निगम द्वारा कुछ नियमित रोल एवं निगम पालिका रोल कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में बलवीर बालगुल्हेर, हरिकिशन, अशोक, अमित, कविता और राजन के खिलाफ संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर निगम आयुक्त के निर्देशों पर निगम स्थापना विभाग द्वारा दी जानकारी के मुताबिक बलवीर बालगुल्हेर प्रधान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें तीन दिन का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपना लिखित स्पष्टीकरण निगम कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार उनकी सरकारी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था, सरकारी संपत्ति एवं आमजन के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल अपनी ड्यूटी पर लौटें और शहर की सफाई एवं आवश्यक जनसेवाओं को सुचारु बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और नागरिक बीमारियों से बच सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : हड़ताल के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सम्मति को नुकसान पहुंचाने पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 1 कर्मचारी सस्पेंड, 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Faridabad News : शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव : राजेश खटाना
Faridabad News : वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शिलान्यास
Palwal News : बरसात के मौसम के साथ डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी, सावधानी बरतें, घबराएँ नहीं :  डॉ. प्रशांत गुप्ता
Faridabad News : ऊंचा गांव व हरी बिहार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 56 लाख रुपये की लागत से 5 गलियों में सीवर, पानी व टाइल्स के कार्य का हुआ मुहूर्त