Kaithal News: अवैध शराब तैयार करने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं।

Desh Rojana
On

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस द्वारा अवैध शराब तैयार करने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में अलग-अलग 4 मामलों में 4 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से कुल 715 लीटर लाहण तथा 30 बोतल हथकड़ी शराब बरामद कर ली गई।

कैथल: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस द्वारा अवैध शराब तैयार करने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में अलग-अलग 4 मामलों में 4 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से कुल 715 लीटर लाहण तथा 30 बोतल हथकड़ी शराब बरामद कर ली गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में थाना राजौंद पुलिस के एचसी आशीष कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव राजौंद से संतोख माजरा जाने वाली सड़क पर स्थित राजौंद निवासी रणबीर के खेत कोठे पर देकर आरोपी रणबीर सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान कोठे में रखे दो प्लास्टिक ड्रमों 300 लीटर लाहण बरामद हुआ।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 11.19.50 AM

दूसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के पीएसआई सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजौंद-संतोख माजरा रोड पर स्थित वार्ड नंबर 1 राजौंद निवासी सुरेंद्र के खेत में बने मुर्गी फार्म पर दबिश देकर आरोपी सुरेंद्र को काबू कर लिया गया। जांच दौरान प्लास्टिक ड्रम से 100 लीटर लाहण तथा एक प्लास्टिक कैनी से 30 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।

तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल कैथल के एचसी सुनील कुमार व सिपाही कैलाश की टीम को एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव सांपनखेड़ी निवासी जसबीर सिंह के पशु बाड़े पर दबिश देकर आरोपी जसबीर सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान लोहे के ड्रम से 180 लीटर लाहण बरामद हुआ। एक अन्य मामले में थाना शहर कैथल पुलिस के एचसी सतबीर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डेरा गरजा सिंह पट्टी अफगान कैथल निवासी गुरमीत सिंह के मकान के पीछे जीरी के खेत में दबिश देकर आरोपी गुरमीत सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान खेत की मेड़ पर रखी 9 प्लास्टिक कैनियों से 135 लीटर लाहण बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad