Faridabad News : आईटीआई फरीदाबाद (ओल्ड) में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

Desh Rojana
On

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय आईटीआई में रोजगार मेलों व अप्रेंटिस मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय आईटीआई में रोजगार मेलों व अप्रेंटिस मेलों का आयोजन किया जा रहा है। d

इसी संबंध में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फ़रीदाबाद में 14 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले (PMNAM) का आयोजन किया जा रहा है । मेले में फरीदाबाद व पलवल के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योग भाग ले रहे हैं ।विभिन्न उद्योगों ने अपनी मांग आईटीआई फरीदाबाद की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल को दी  है। आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य श्री भगत सिंह ने बताया है कि इस मांग में उनको अधिकतर आईटीआई पास फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मशीनिस्ट ग्राइंडर, स्विंग टेक्नोलॉजी, टूल एंड डाई मेकर,कोपा, इत्यादि ट्रेडों के अभ्यर्थियों की रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए जरूरत है। जिन उद्योगों ने अपनी डिमांड आईटीआई फरीदाबाद को भेजी है, उनमें मुख्यत: जेसीबी इंडिया लिमिटेड, गुडइयर इंडिया लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड , वर्लपूल इंडिया लिमिटेड, बीसीएच इंडिया लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड ,एचआईएल प्राइवेट लिमिटेड, लूम सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा मोटर्स, सिदवाल रेफ्रिजरेटर इंडिया लिमिटेड, ने  विभिन्न ट्रेड के छात्र छात्राओं की अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट की  डिमांड शामिल है। व इन उद्योगों के साथ साथ तकरीबन 35 अन्य उद्योग भी मेले में भाग लेंगे। अप्रेंटिसशिप व रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यार्थी 14 सितंबर 2026 को आईटीआई फरीदाबाद की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल में आकर सुबह 9:00 बजे संपर्क कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक छात्रों को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार दिलवाया जाएगा, और भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad