Faridabad News : फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’
दिल्ली-एनसीआर में मौसमी बुखार और वेक्टर-जनित बुखार/रोगों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने आज इस क्षेत्र का पहला फीवर क्लीनिक खोलने की घोषणा की है। इस क्लीनिक में मरीजों की मेडिकल जांच, शीघ्र निदान और समय पर उपचार की सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं जो उन्हें मौसमी और संक्रामक रोगों से उबरने में सहायक होगी।
फरीदाबाद : दिल्ली-एनसीआर में मौसमी बुखार और वेक्टर-जनित बुखार/रोगों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने आज इस क्षेत्र का पहला फीवर क्लीनिक खोलने की घोषणा की है। इस क्लीनिक में मरीजों की मेडिकल जांच, शीघ्र निदान और समय पर उपचार की सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं जो उन्हें मौसमी और संक्रामक रोगों से उबरने में सहायक होगी। 
फीवर क्लीनिक, सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 3.00 बजे से 4.00 बजे के दौरान इंटरनल मेडिसिन टीम, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद की देखरेख में काम करेगा। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून और मौसम में बदलाव की वजह से मुख्य रूप से वेक्टर-जनित तथा वायरल संक्रमणों के कारण बुखार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। यह फीवर क्लीनिक मौसमी वायरल इंफेक्शंस, डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, टायफायड, इंफ्लुएंज़ा/ H1N1, अज्ञात कारणों या लंबे समय तक बने रहने वाले एक्यूट और संक्रामक रोगों के अलावा अन्य बैक्टीरिया जनित या संक्रामक कारणों समेत, तथा इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज़्ड मरीजों में बुखार के मामलों में उपचार प्रदान करेगा। मरीजों के लिए विस्तृत रूप से देखभाल सुविधाएं सुनिश्चित करने के मकसद से, क्लीनिक में एक छत के नीचे सभी सेवाएं, जैसे फीवर कंसल्टेशन, स्पेश्यलाइज़्ड लैब जांच जिनमें सीबीसी और रैपिड डायग्नॉस्टिक टेस्ट, फार्मेसी तथा मेडिकेशन सपोर्ट, डे-केयर एवं अन्य ऑब्ज़रवेशन सुविधाएं शामिल हैं, इमरजेंसी एस्केलेशन एवं हॉस्पीटल एडमिशन रेफरल्स, और फौलो-अप आदि उपलब्ध होगा। फीवर क्लीनिक के लॉन्च के मौके पर, डॉ राजेश कुमार बुद्धिराजा, सीनियर डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “मानसून और मौसम में बदलाव के समय, बुखार अलग-अलग कारणों से हो सकता है और समय पर रोगी का मूल्यांकन करना महत्वपूर्ण होता है। यह फीवर क्लीनिक मरीजों के लिए एक स्थान पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा जहां उनके लक्षणों की जांच, और समुचित उपचार और जांच संबंधी परामर्श सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। चेतावनी सूचक लक्षणों की शुरू में ही पहचान होने से मरीजों को समय पर देखभाल और आवश्यकता होने पर हॉस्पीटल मैनेजमेंट की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है।” डॉ बीएन सिंह, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “फीवर क्लीनिक का मकसद समय पर मूल्यांकन और प्रबंधन की सुविधाएं मरीजों के लिए अधिक सुलभ बनाना है। मरीजों के लक्षणों के आधार पर, समुचित जांच की सलाह दी जा सकती है, और देखभाल के दौरान ही उन्हें मेडिकल गाइडेंस भी मिलता है। इसका फायदा यह होता है कि गंभीर संक्रमणों की पहचान शुरुआत में ही हो सकती है जिससे समय पर उपचार और फौलो-अप की सुविधा मिलती है।” डॉ अनुराग अग्रवाल, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “कुछ बुखार ऐसे होते हैं जिनका प्रबंधन समय पर सही मेडिकल सलाह मिलने से हो सकता है, जबकि कुछ मरीजों को अधिक गहन ऑब्ज़रवेशन या हॉस्पीटल केयर की आवश्यकता होती है। यह फीवर क्लीनिक शुरुआती चरण में ही मरीजों की जांच और उनके लक्षणों की पहचान कर मेडिकल सलाह दे सकता है। समय पर उपपचार और फौलो-अप समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।” डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने कहा, “क्षेत्र के पहले फीवर क्लीनिक के लॉन्च के साथ, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों के मरीजों को समय पर बुखार के लिए देखभाल की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इस क्लीनिक में कंसल्टेशन, आवश्यकतानुसार जांच, ऑब्ज़रवेशन, उपचार तथा फौलो-अप की सुविधाएं हैं ताकि मरीज अलग-अलग विभागों में दौड़-भाग किए बिना एक ही छत के नीचे इनका लाभ उठा सकें।”

About The Author
संबंधित समाचार



