Nuh Mewat News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, जगह-जगह होगी चेकिंग

हेलमेट और सीट बेल्ट जरूरी, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Desh Rojana
On

नूंह जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्ती की जाएगी। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच करने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

नूंह: नूंह जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्ती की जाएगी। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच करने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रत्येक वाहन चालक का नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और कार अथवा अन्य चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।
 
IMG-20260906-WA0023
 
ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य चालान करना ही नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। इसके लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। खासकर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। थोड़ी सी सावधानी सड़क हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पुलिस का प्रयास है कि जिले की सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ हादसों में भी कमी आए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad