Mewat/ Ferozepur Jirkha News: काम छोड़ हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरे डोर-टू-डोर और नाइट स्वीपिंग के कर्मचारी

सोमवार को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, मुख्य बाजार से निकाला विरोध जुलूस।

Desh Rojana
On

मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में अब डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और नाइट स्वीपिंग के कर्मचारी भी उतर आए हैं।

फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में अब डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और नाइट स्वीपिंग के कर्मचारी भी उतर आए हैं। सोमवार को इन कर्मचारियों ने काम छोड़कर हड़ताली कर्मचारियों के साथ अपना समर्थन जताया।

IMG-20260907-WA0006

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है और जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं।
हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य बाजार से होते हुए विरोध जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इसके बाद सभी कर्मचारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

वाल्मीकि समाज पहले ही दे चुका है समर्थन : 

हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन को वाल्मीकि समाज पहले ही अपना समर्थन दे चुका है। समाज के लोगों ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की थी। अब डोर-टू-डोर और नाइट स्वीपिंग के कर्मचारियों के भी आंदोलन में शामिल होने से हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर और अधिक दिखाई देने लगा है।

कूड़े के अंबार से लोग परेशान :

 कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के मुख्य बाजार, गलियों और विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जमा होने लगा है। कई जगह कूड़े के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो सफाई व्यवस्था की स्थिति और खराब हो सकती है।
हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad