Nuh/Mewat News: भ्रष्टाचार के मामले में दो कंप्यूटर ऑपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई, सेवाएं समाप्त

Desh Rojana
On

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नूंह जिला प्रशासन ने दो कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए डी आई टी सी नूंह के कंप्यूटर ऑपरेटर जुबैर अहमद और रूपचंद की अनुबंधित सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। 

नूंह: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नूंह जिला प्रशासन ने दो कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए डी आई टी सी नूंह के कंप्यूटर ऑपरेटर जुबैर अहमद और रूपचंद की अनुबंधित सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 10.35.20 AM
जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर जुबैर अहमद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A, 8, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम में भी दर्ज हुई और नूंह इकाई द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। विभागीय जांच में भी जवाब असंतोषजनक एवं निराधार पाए जाने तथा नियम एवं शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

वहीं रूपचंद, कंप्यूटर ऑपरेटर डी आई टी सी  नूंह के खिलाफ बिना स्वीकृत अवकाश के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने तथा जांच में अनुपस्थिति से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की बात सामने आई। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ तथा एसीबी गुरुग्राम में केस दर्ज कर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को देखते हुए उसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।

जिला प्रशासन ने कहा कि भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी शिकायत पर संबंधित कर्मचारी अथवा अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad