Palwal News : एसडी कॉलेज में एनएसएस यूनिट के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के निदेर्शानुसार जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल की एनएसएस यूनिट-1 द्वारा एनएसएस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को एनएसएस की गतिविधियों, नियमित कार्यक्रमों, विशेष शिविरों तथा समाजहित में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं सेवा भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस प्रोग्राम आफिसर डॉ. जितेंद्र के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर एसोसिएट एनएसएस आफिसर, यूनिट-1 प्रवीण कुमार, लाइब्रेरियन तथा धर्मवीर, इतिहास विभाग ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About The Author
संबंधित समाचार