Nuh/Mewat News: उपायुक्त अखिल पिलानी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर दिए जरूरी निर्देश

सभी विभागों के साथ बैठक कर समन्वय से कार्य करने को कहा, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी करें सुनिश्चित

Desh Rojana
On

 उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने आगामी सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों तथा कार्यक्रमों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने आगामी सेवा संकल्प अभियान-2026 के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों तथा कार्यक्रमों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 11.25.04 AM

उपायुक्त ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान-2026 का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में सेवा, समर्पण तथा विकसित भारत -2047 के सामूहिक संकल्प की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के सहयोग से जिले में अनेक जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 'आशीर्वाद का दीया, '25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, 'नमो सेवा गाथा, 'आंगन का उत्सव, 'कहानी बदलाव की, 'विकसित भारत संकल्प यात्रा, 'सेवा ज्योति यात्रा, 'सेवा मेरा योगदान, 'सेवा सेतु अभियान, 'रंगोली राष्ट्र तथा 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी संबंधित विभाग इन कार्यक्रमों की तैयारियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि 'आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को गांव स्तर पर प्रमुख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में अमृत सरोवरों पर भी दीप प्रज्वलन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी करने तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों में विकसित भारत विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार कला एवं सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सामुदायिक केंद्रों में 'नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

 उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग को 'आंगन का उत्सव कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं, बच्चों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

बैठक में 'कहानी बदलाव की मॉड्यूल पर विशेष जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित वास्तविक लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को सामने लाया जाए। लाभार्थियों के अनुभवों पर आधारित वीडियो एवं रील तैयार कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने कहा कि 'सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों को रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, योग तथा नशामुक्ति सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। वहीं 'सेवा सेतु अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर विशेष सेवा शिविर आयोजित कर नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम की सोशल मीडिया कवरेज प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की फोटो, वीडियोग्राफी, रील्स तथा अन्य डिजिटल सामग्री तैयार कर निर्धारित माध्यमों प्रचारित किया जाए।

 उन्होंने सभी विभागों से कहा कि अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसमें आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, लाभार्थियों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि सेवा संकल्प अभियान-2026 को जिले में प्रभावी एवं व्यापक जनभागीदारी वाला अभियान बनाया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर झिरका रूहानी, डीएमसी शशि वसुंधरा, एसडीएम तावडू जितेन्द्र कुमार, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, डिप्टी सीईओ अशोक कुमार, नगराधीश अप्रितम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad