Palwal News : उप मंडल अस्पताल होडल में लगा दंत चिकित्सा शिविर
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वाधान में उप मंडल अस्पताल होडल में सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के दिशा निर्देशन एवं एसएमओ डॉक्टर संजीव तंवर के मार्गदर्शन में दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया।

इस शिविर में डेंटल सर्जन डॉक्टर कोमल द्वारा 25 छात्राओं के मुख, मसूड़ों व दांतों की जांच कर इलाज किया गया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि ब्रश को हर 3 महीने में बदल देना चाहिए और दिन में दो बार सुबह व रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कैंसर से बचने के लिए तंबाकू व गुटखा न खाने के लिए प्रेरित किया। फार्मासिस्ट हरवीर ने भी बच्चों को संतुलित आहार ग्रहण करने व जंक फूड न खाने की सलाह दी। हरवीर ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम नंबर 79 द्वारा रेफर किए गए बच्चों को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल के प्रिंसिपल अरुण कुमार की अनुमति से लेक्चर दिनेश सैनी द्वारा लाया गया। दिनेश सैनी ने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डेंटल सर्जन डॉक्टर कोमल, फार्मासिस्ट हरवीर व स्कूल की छात्राएं व लेक्चर दिनेश सैनी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार