Rewari News: हाफ मैराथन 2026: सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर रेवाड़ी पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 और 6 सितंबर को शहर के प्रमुख मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
6 सितंबर 2026 को रेवाड़ी के ऐतिहासिक राव तुलाराम स्टेडियम में "रेवाड़ी हाफ मैराथन आयोजित होगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 70 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। रेवाड़ी हाफ मैराथन का शुभारंभ हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सुबह हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

मैराथन का मुख्य रूट राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर राव अभय सिंह चौक, पोसवाल चौक, राजेश पायलट चौक से होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेन्ट सिटी कट तक रहेगा, जहाँ से प्रतिभागी यू-टर्न (U-Turn) लेकर वापस लौटेंगे।
मार्ग प्रतिबंध एवं समय:
5 सितंबर की शाम 5 बजे से 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक रेवाड़ी से धारूहेड़ा रोड, एनएच 352 फ्लाई ओवर के नीचे से राव अभय सिंह चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
मैराथन मुख्य मार्ग :
6 सितंबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक राव तुलाराम स्टेडियम से राव अभय सिंह चौक, पोसवाल चौक, राजेश पायलट चौक से होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेन्ट सिटी कट तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग एवं डायवर्जन प्लान :
नारनौल व महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, दिल्ली व जयपुर जाने वाले वाहन: हरि नगर फ्लाईओवर के ऊपर से रेवाड़ी बाईपास होते हुए गोकलगढ़, प्रजापति चौक से एनएच 352 पकड़कर झज्जर, गुरुग्राम, दिल्ली व जयपुर जाएं। अथवा नारनौल रोड एनएच -11 से होकर गंतव्य की ओर जाएं। इसी प्रकार गुरुग्राम व दिल्ली से नारनौल व महेंद्रगढ़ जाने वाले वाहन: पुलिस लाइन के पास एनएच 352 से एनएच 11 होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
रेवाड़ी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन:
रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड से NH-352 होते हुए मीरपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक, गोकलगढ़ व रेवाड़ी बाईपास मार्ग का प्रयोग करें। या पुलिस लाइन के पास NH-352 से NH-11 होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। इसके अलावा NH-11 होते हुए से बावल रोड पर उतरकर आईओसी चौक होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते है।
रोडवेज व निजी बस सेवाओं के लिए रूट :
पटौदी, झज्जर, गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाली बसें: रेवाड़ी सर्कुलर रोड से झज्जर चौक होते हुए प्रस्थान करेंगी। इसी प्रकार जयपुर व दिल्ली जाने वाली बसें: रेवाड़ी से बावल रोड एवं NH-11 के रास्ते अपने गंतव्य के लिए जाएंगी।
पार्किंग व्यवस्था:-
प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था निम्न स्थानों पर रहेगी—
-प्रजापति चौक नए बस स्टैंड के पास
-धारूहेड़ा रोड बालाजी मार्केट के पास खाली पड़े स्थान
सभी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।
नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वी.वी.आई.पी. एवं वी.आई.पी. पार्किंग की अलग व्यवस्था रहेगी।
रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील
- सभी प्रतिभागी एवं नागरिक एक-दूसरे का सहयोग करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धक्का-मुक्की से बचें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
- किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी को दें।
- स्वच्छता बनाए रखें तथा कार्यक्रम स्थल पर प्लास्टिक एवं कचरा इधर-उधर न फेंकें।
- अनुशासन बनाए रखते हुए मैराथन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
रेवाड़ी पुलिस सभी वाहन चालकों व आमजन से अपील करती है कि वे 05 व 06 सितंबर को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान और दिशानिर्देशों का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। आकस्मिक व आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



