Kaithal/ Gulha Cheeka News: 11-12 सितंबर को पंचायत सभा, 13 को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
रात के अंधेरे में बाहर से लोगों को बुलाकर कूड़ा उठाने के प्रयास से रोष
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही प्रदेशव्यापी हड़ताल के 34वें दिन मंगलवार को नगरपालिका चीका के पे-रोल, डोर-टू-डोर तथा फायर विभाग के कर्मचारी धरने पर डटे रहे।
गुहला चीका। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही प्रदेशव्यापी हड़ताल के 34वें दिन मंगलवार को नगरपालिका चीका के पे-रोल, डोर-टू-डोर तथा फायर विभाग के कर्मचारी धरने पर डटे रहे। हड़ताल की अध्यक्षता अग्निशमन यूनियन के कैशियर अशोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन फायरमैन मलकीत सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में ठेकेदार द्वारा कूड़ा उठाने के नाम पर 20 से 25 बाहरी लोगों को बुलाकर कर्मचारियों पर दबाव बनाने और माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यूनियन इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
प्रशासन द्वारा समय रहते हस्तक्षेप कर ठेकेदार और उसके साथ आए लोगों को वापस भेज दिया गया, अन्यथा किसी अप्रिय स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार को कूड़ा उठाना था तो वह दिन के समय भी यह काम कर सकता था, इसलिए रात में बाहरी लोगों को बुलाने की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यूनियन प्रधान पिरथी ङ्क्षसह ने कहा कि 11 और 12 सितंबर को शहर में सामाजिक संगठनों एवं कर्मचारी यूनियनों की पंचायत सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लाक गुहला प्रधान पवन शर्मा ने कहा कि सरकार कभी नोटिस, कभी निलंबन और कभी सेवा समाप्ति की कार्रवाई का डर दिखाकर कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान संभव है। सरकार 13 मई 2026 के समझौते में मानी गई सभी मांगों का परिपत्र जारी करे और कर्मचारियों के साथ बातचीत कर आंदोलन समाप्त करवाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का हर कर्मचारी नगर पालिका एवं फायर कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होगा। धरने में फायर ब्लाक यूनियन प्रधान अमर सिंह, नगरपालिका यूनियन वरिष्ठ उपप्रधान चिंतो देवी, उपप्रधान अनि

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



